सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के बनामई गांव में बकरी चराने गए बालक की हत्या गला दबाकर की गई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। हत्यारोपी हत्या करने के बाद उसकी बकरियां लूट ले गए थे।
उधर, 36 घंटे बाद भी पुलिस हत्यारोपियों का सुराग लगाने में सफल नहीं हो सकी। पुलिस का मानना है कि बकरियां लूटने का विरोध करने पर लुटेरों ने बालक की हत्या कर शव को नदी में डाल दिया होगा।
बनामई गांव के रामप्रकाश का 12 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार गत शुक्रवार को सेंगर नदी के किनारे बकरियां चराने गया था। शाम छह बजे तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की।
उसका शव सेंगर नदी में पड़ा मिला लेकिन बकरियों का पता नहीं चल सका। बकरियों के न मिलने से यही अनुमान लगाया गया कि बकरियां लूटने के लिए बालक की हत्या की गई। बालक की गला घोटकर हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।
पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश के लिए आसपास के गांव के लोगों से पूछताछ की लेकिन अभी कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। पुलिस उन बाजारों पर भी निगाह रखे है जहां हत्यारोपी लूटी गई बकरियों को बेचने के लिए जा सकते हैं। सीओ सैफई अरूण कुमार दीक्षित ने बताया कि पुलिस हत्यारोपियों का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी है। शीघ्र ही उनका पता लगा लिया जाएगा।