फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह से परेशान दो ने दी जान

Thu, 31 May 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंतनगर/बकेवर।गृह कलह से परेशान दो लोगों ने बुधवार देर शाम अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जसवंतनगर में महिला ने फांसी लगाई व बकेवर में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनोें शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन

 जसवंतनगर के जारी खेड़ा गांव निवासी संजय कुमार की पत्नी विनीता (35) काफी समय से घरेलू कारणों से परेशान थी। देर शाम उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर संजय ने कमरे में जाकर देखा तो विनीता का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन शव उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि संजय ने किसी भी विवाद से इनकार किया।
उधर, बकेवर में करवा खेड़ा गांव निवासी संदीप कुमार (35) ने भी गृह कलह से परेशान होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बकेवर आलोक राय ने बताया कि युवक ने घरेलू कारणों से परेशान होकर जहर खाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें