चित्रकूट। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक समेत कोतवाली के दरोगा को धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल सुभाष चौरसिया ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र का ही एक युवक आए दिन अपर एसपी बलवंत चौधरी व दरोगा दयालदास को मोबाइल पर मैसेज भेजकर गलत छवि वाला प्रचार करता था। अशोभनीय भाषा में बात कर दो हजार रुपया प्रतिमाह रंगदारी देने का दबाव डालता था। इस मामले में दरोगा दयालदास की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।