अभियुक्तों की गिरफ़तारी की जानकारी देते एसएसपी एन कोलांचि।
- फोटो : अमर उजाला
बसरेहर कस्बे के किराना व्यापारी बृजेश पोरवाल की हत्या के दो और आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से एक बंदूक और लूटे गए रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। इस मामले में छह अन्य आरोपियाें को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते समय एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि 17 अगस्त को बसरेहर निवासी किराना व्यापारी बृजेश कुमार पोरवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सतवीर पुत्र रामसेवक निवासी नगला देवसन वैदपुरा, संजू उर्फ संजय पुत्र रनवीर सिंह यादव और जीतू पुत्र राजेंद्र निवासी चकवा खुर्द के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना में राजू उर्फ श्यामवीर निवासी इटगांव, उपेंद्र उर्फ अडू पुत्र महाराज सिंह निवासी देवसन वैदपुरा, सनोज यादव पुत्र अतर सिंह निवासी देवसन और उल्फत यादव पुत्र मुरारीलाल निवासी चकवाखुर्द के नाम प्रकाश में आए थे।
पुलिस ने सतवीर, संजू, जीतू और उपेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सनोज और उल्फत फरार थे। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक उदयभान सिंह फोर्स के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दोनों अमृतपुर के पास एक खेत में छिपे हैं और भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक फैक्ट्रीमेड बंदूक और लूट के 1500 रुपये बरामद हुए हैं। एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की। इस मौके पर एएसपी रामकिशुन यादव, सीओ सैफई विनय यादव और पीआरओ राधा मोहन द्विवेदी भी मौजूद रहे।