फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Tue, 12 Feb 2019 11:52 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सरसईनावर मार्ग पर मंगलवार शाम को बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। मृतकों एक छात्र है जो इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर साथी के साथ लौट रहा था। दूसरा मृतक एक अन्य बाइक पर दो साथियों के साथ सवार था। हादसे में शेष तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सैफई के आयुर्विज्ञान विवि भेजा गया है। ऊसराहार थानाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिले हैं। इसलिए संभव है कि बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को शाम करीब छह बजे ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसईनावर स्थित परीक्षा केंद्र से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर सिद्धार्थ (20) पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी भरतपुर खुर्द अपने साथी छात्र के साथ बाइक से लौट रहा था। रुद्रपुर चौराहे के समीप सामने से आई एक अन्य बाइक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। सामने वाली बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में सभी पांचों सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें सिद्धार्थ की हालत नाजुक थी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए सैफई लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार सोनू पुत्र सुघर सिंह निवासी टाडेहार थाना ऊसराहार की भी इलाज के लिए जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सिद्घार्थ के साथी छात्र समेत दूसरी बाइक पर सवार घायल सुरजीत पुत्र सुघर सिंह एवं आशीष कुमार को सैफई भेजा गया है। ऊसराहार थानाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया बाइकों की भिड़ंत में छात्र समेत दो लोगों की मौत हुई है। छात्र सिद्घार्थ के साथी का नाम अभी मालूम नहीं है। बताया जाता है छात्र सिद्धार्थ पढ़ने में काफी होशियार था। वह अपनी तीन बहनों में  अकेला ही भाई था। उसकी मौत से  भरतपुर गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। परिजनों का रो रो कर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें