फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर में फंसने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Tue, 27 Nov 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
खेत में खड़े ट्रैक्टर में फंसे ड्राइवर को देखने लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कस्बे के खेत में मंगलवार को जुताई करते समय ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसे अंगौछे को निकालने में चालक की मौके पर मौत हो गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने ट्रैक्टर चालक के शव को बमुश्किल से रोटावेटर से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन


अहेरीपुर निवासी विकास शुक्ला (20) पुत्र ग्यानेश शुक्ला कस्बे के गणेश राजावत के ट्रैक्टर का ड्राइवर था। वह मंगलवार को गांव के एक खेत में जुताई कर रहा था। तभी अचानक उसका अंगौछा रोडावेटर में फंस गया, उसे निकालने के प्रयास में वह पूरा मशीन में चला गया। चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान बचाने दौड़, लेकिन तब तक विकास की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर चालू होने की वजह से रोडावेटर बंद नहीं हो सका और उसमें लगे ब्लेडों से ड्राइवर कट गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से विकास के शव को काफी मशक्कत के बाद रोडावेटर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें