फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से कार पलटी, आठ घायल

Sun, 15 Apr 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊसराहार( इटावा)। थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से टाटा सूमो गाड़ी पलट गई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को कन्नौज के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कार सवार गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा जिले जा रहे थे।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब दस बजे कुदरैल गांव के पास गाड़ी का टायर फटने से चालक भगवान ठाकुर संतुलन खो बैठा। इस पर गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सूचना पर सुरक्षा मोबाइल में लगे रिटायर सूबेदार ज्ञान सिंह, हवलदार, महावीर सिंह, रामगोपाल व रमेश सिंह मौके पर पहुंचे। सूबेदार ज्ञान सिंह ने बताया कि घायलों में दरभंगा के थाना सकटपुर के शेरपुर निवासी भगवान ठाकुर की पत्नी ऊषा, उनकी बेटियां रुचि, साक्षी, सूत्री व बेटा यश, सुषमा  कोमल शामिल हैं। ऊषा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें