फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लुटेरों ने इटावा के हाईवे पर बाइक लूटी

Fri, 12 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। बाइक सवार तीन लुटेरों ने बुधवार रात बकेवर बाईपास पर एक युवक की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसकी बाइक लूट ली। फिर जेवर लूटने के लिए बदमाश उसकी पत्नी की ओर लपके तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुन आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े तो बदमाश लूटी गई बाइक के साथ भाग निकले।औरैया के अछल्दा कस्बा निवासी अरशद पुत्र गुलाम बक्श पत्नी कौसर बानो के साथ इटावा से अछल्दा जा रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार तीन लुटेरों ने हाईवे पर कांशीराम आवासों के पास ओवरटेक कर बाइक रुकवाई और युवक की कनपटी पर तमंचा लगाकर बाइक छीन ली। जेवरात छीनने के लिए लुटेरे जैसे ही कौसर बानो की तरफ बढ़े, उसने शोर मचा दिया। इस पर खेतों में काम कर रहे लोग महिला मदद के लिए दौड़े पड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख लुटेरे भाग निकले। दंपति ने यूपी 100 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास तलाश भी की, पर लुटेरों का सुराग नहीं मिला। अरशद ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेन से इटावा रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। वहां स्टैंड पर खड़ी अपनी बाइक लेकर अछल्दा जा रहे थे। रेलवे स्टेशन से कुछ आगे बाइक में पेट्रोल भरवाया था। उस समय एक बाइक पर तीन अन्य युवक भी पास खडे़ थे। उन्होंने ही वारदात की है। थानाध्यक्ष बकेवर जेपी पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें