फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में लगी आग, एक मुसाफिर झुलसा

Fri, 03 May 2019 11:56 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होटल की ऊपरी मंजिल से निकल रहा धुआं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शास्त्री चौराहे के पास स्थित शार्ट सर्किट से विशाल प्रेम होटल में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। धुआं निकलने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई फिर वहां हड़कंप मच गया। होटल में रुके गौरव ने बाहर आने का प्रयास किया तो वह झुलस गया। होटल कर्मियों और दमकल विभाग की टीम पौन घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह लोग स्टेशन रोड से होकर गुजर रहे थे तभी लोगों ने  होटल विशाल प्रेम से धुआं उठता देखा। जानकारी होने पर होटल कर्मियों ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन आग लगातार बढ़ती ही जा रही थी। आग होटल के रिसेप्शन से लगी थी। आग नीचे से जीने के रास्ते बढ़ रही थी। जानकारी होने पर आसपास के घरों में रह लोग भी अपने घरों से निकल आए। होटल में रुके लोगों में आग लगने की जानकारी मिलने से हड़कंप मच गया। बहुत से लोग अपने कमरों से निकलकर होटल की छत पर चढ़ गए। होटल में रुके गौरव निवासी बरेली से होटल से बाहर निकलने का प्रयास किया तो वे झुलस गया।

लोगों ने होटल में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस की। आग लगने से होटल का सोफा, एसी के अलावा अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
मुख्य अग्नि शमन अधिकारी के वर्मा ने बताया कि होटल विशाल प्रेम में हाईड्रेंट सिस्टम तो लगा है। पानी की टंकी भी बनी है लेकिन उसका कनेक्शन नहीं है। इसके अलावा होटल में न तो स्मॉक डिटेक्टर व स्प्रिंकलर भी नहीं लगा था। धुआं के निकलने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। फायर सिस्टम न लगा होने पर होटल के प्रबंध को तीन बार नोटिस दिया गया लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें