फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के फूफा ने विवाह समारोह में किया उपद्रव

Fri, 18 Nov 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद शराब की बोतलें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भतीजी की शादी दूसरी जगह किए जाने से नाराज होकर लड़की के फूूफा ने कस्बा ऊसराहार स्थिति एक गेस्ट हाउस में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान जमकर उपद्रव किया। उसने एक दर्जन अराजक तत्वों के साथ मिलकर तोड़फोड़ की। लोगों को गेस्ट हाउस में बंद कर दिया। फायरिंग करके दहशत फैलाई। गेस्ट हाउस संचालक ने रोकने की कोशिश की तो अराजक तत्वों ने उन पर भी फायर झोंक दिया।

महिलाओं सहित अन्य लोगों से मारपीट की। अफरातफरी में जान बचाने के लिए भाग रहे लोगों में कुछ चुटहिल हो गए। एक घंटे बाद गेस्ट हाउस पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सात उपद्रवियों को पकड़ लिया। उनसे दो रायफल भी जब्त कर ली। अन्य भाग जाने में सफल रहे।
विज्ञापन


किशनी मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार को विवाह समारोह था। रात आठ बजे के करीब लड़की पक्ष के फूफा इंदल सिंह निवासी पुनावर कई वाहनों से एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ असलहा लेकर समारोह स्थल पर आए और लोगों से मारपीट करने लगे। मेहमानों का खाना आदि फेंक दिया। गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ की। जब लोगों ने उन्हें रोका तो गेस्टहाउस के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए और फायरिंग की।

फायरिंग में कई लोग किसी तरह बचे। गेस्टहाउस में लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। कोई कमरे में तो किसी ने शौचालय में छिपकर जान बचाई। इस दौरान गेस्टहाउस के संचालक विजय कुमार यादव ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उपद्रवियों ने उन पर भी फायर झोंक दिया। एक घंटे बाद एसओ आलोक राय पहुंचे। ग्रामीणों व गेस्टहाउस कर्मचारियों की सहायता से सात उपद्रवियों को पकड़ लिया। उनके पास से दो रायफल भी जब्त की गई। मौके से एक बोलेरो मिली।
विज्ञापन


इस संबंध में गेस्ट हाउस संचालक की तहरीर पर थाना पुलिस ने अरविंद कुमार पुत्र अवधेश निवासी खसुया थाना विधूना औरेया, अजयपाल पुत्र विराज सिंह निवासी नगला जादव, हिमांशु पुत्र हाकिम सिंह निवासी खसुया थाना विधूना औरैया इन्दल सिंह पुत्र रामसिंह निवासी पुनावर, राहुल पुत्र रामकुमार निवासी गदहालोट, अमित कुमार पुत्र महेंद्र प्रताप निवासी गदहालोट सौदान सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी तालापार सहित पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार सातों उपद्रवियों को जेल भेज दिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें