फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम ने पकड़े 17 .70 लाख रुपये

Thu, 04 Apr 2019 11:36 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़े गए पैसे की जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटावा-ग्वालियर मार्ग पर गुरुवार को उड़नदस्ता टीम एवं उदी चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक से 17 लाख 70 हजार 500 सौ रुपये बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि यह रुपये एक पेट्रोल पंप के हैं और स्टेट बैंक में जमा कराने के लिए ले जाए जा रहे थे। दस्तावेज मिलने पर रकम को पुलिस ने रिलीज कर दिया।
विज्ञापन


थाना बढ़पुरा के स्थानीय ग्राम नगलागौर में चतुर्वेदी ब्रदर्स पेट्रोल पंप है। जहां से पंप कर्मचारी 17 लाख 70 हजार 500 सौ रुपये लेकर स्टेट बैंक जा रहा था। तभी चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता टीम ने रकम पकड़ ली। जांच पड़ताल में पेट्रोल पंप के अभिलेखों का स्टेटिक मजिस्ट्रेट रामकिशोर एवं बढ़पुरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही पेट्रोल पंप मालिक के हक में रकम मुक्त कर दी। साथ ही बाद में पुलिस सुरक्षा के साथ उदी स्टेट बैंक में पैसा जमा करा दिया गया।

चेकिंग के दौरान एसएसटी टीम के स्टेटिक मजिस्ट्रेट रामकिशोर, उदी चौकी इंचार्ज सतीश राठौर, एसआई समित चौधरी, एसआई रामप्रकाश, आरक्षी गवेंद्र जादौन, आरक्षी नरेश कुमार, आरक्षी कुंवरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें