फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पिस्टल दिखा दो भाईयों को लूटकर भाग रहे लुटेरा काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर दो सगे भाइयों को नकली पिस्टल के बल पर लूट कर भाग रहे लुटेरों में से एक को वहां पर पार्किंग का काम करने वाले युवक ने बहादुरी का परिचय देते हुए पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने तक बदमाश ने युवक को दबोचे रखा। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसके पास मिली पिस्टल नकली निकली। वहीं पुलिस ने आरोपी को पकड़ने वाले धारूहेड़ा निवासी सुनील शर्मा को सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना धारूहेड़ा प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि यूपी के एटा निवासी किशनबीर और उसका भाई धर्मबीर 3 अप्रैल की रात बास रोड से हाईवे पर की तरफ जा रहे थे। दोनों हाईवे पर टाउन पार्क के सामने खड़े ही हुए थे कि इसी दौरान दो बदमाश वहां आ पहुंचे। आरोपियों ने पिस्टल के बल पर किशनबीर की जेब से नकदी व मोबाइल लूट लिया। दोनों आरोपी वारदात के बाद हाईवे पर छोटा पुल क्रॉस कर भागने लगे। इसी बीच दोनों भाइयों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर हाईवे के दूसरी तरफ खड़े लोगों की भीड़ ने दोनों लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच पिस्टल हाथ में लेकर भाग रहे बदमाश को भीड़ में शामिल धारूहेड़ा निवासी सुनील शर्मा ने दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। एसएचओ के मुताबिक आरोपी की पहचान धारूहेड़ा बस स्टैंड के पीछे वार्ड नं. 2 निवासी सुनील के रूप में हुई है। उसके पास मिली पिस्टल नकली थी। इसके अलावा उसके साथी की भी पहचान हो चुकी है उसे भी जल्द काबू कर लिया जायेगा। वहीं आरोपी को दबोचने वाले सुनील शर्मा को पुलिस की तरफ से जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें