फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली से बचकर भाग रहे ट्रक ने दंपति और बेटे को रौंदा

Sun, 29 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की अवैध वसूली से बचकर भाग रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति और उसके बेटे कोे रौंद दिया। हादसे में मां बेटे की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक तिराहे पर लगे जाम से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सीओ अनिल कुमार ने पीएसी के साथ पहुंचकर जाम खुलवाया।

रविवार की दोपहर जसवंतनगर में कितोरा तिराहे के पास दो पुलिस वाले वाहनों से अवैध वसूली कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक मवेशी लादकर इटावा की ओर जा रहा था। पुलिस वालों ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड तेज कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान सामने से चकरनगर निवासी मोहित बाइक पर पत्नी और बच्चे के साथ आ रहा था। तेज रफ्तार ट्रक भागने की फिराक में बाइक सवार तीनों लोगों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद तीनों खून से लथपथ होकर सड़क पर इधर उधर जा गिरे।

मोहित के तीन साल के बेटे अंश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी सरिता और स्वयं मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को आनन-फानन में सैफई पीजीआई भेजा। वहां इलाज के दौरान सरिता ने भी दम तोड़ दिया।

इधर, चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों ने अवैध वसूली कर रहे पुलिस वालों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण ट्रक में लदे दो दर्जन मवेशी भी खोल ले गए। सूचना मिलने पर सीओ अनिल कुमार मय पीएसी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने किसी तरह जाम खुलवाया। दो घंटे तक जाम लगने  से वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। सीओ का कहना है कि वसूली करने वाले पुलिस कर्मियों के बारे भी जानकारी नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर पुलिस वाले तिराहे पर वसूली करते हैं, इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें