शहर के मोहल्ला स्वरूपनगर में चोरों ने बंद का मकान का ताला तोड़कर 25 हजार की नगदी, दो लाख से अधिक का जेवर और पीतल के कई बटुए चोरी कर फरार हो गए। चोरी की जानकारी होने पर सुबह मकान के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
मोहल्ला स्वरूप नगर निवासी बलराम सिंह शनिवार को मकान में ताला लगाकर अपने गांव गदाईपुर गए हुए थे। बताते हैं रात में चोर ताला तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हो गए। बलराम सिंह की तहरीर के मुताबिक चोरों ने तीन जोड़ी झुमकी, पांच सोने की अंगूठी, सोने की तीन जोड़ नाक की कील, दो जोड़ी झाला, सोने के टॉप्स, माला, पायल, पीतल के कई बटुए और नगदी साफ कर दिया। रविवार की सुबह घर का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने बलराम सिंह को चोरी की सूचना दी। जिसके बाद जेलगेट चौकी पुलिस ने मौका-मुआयना किया। मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की कि इस क्षेत्र में पुलिस की गश्त न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। लेकिन पुलिस उन पर शिकंजा नहीं कस पा रही है।