फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की गला घोंटकर हत्या, शव खेत में फेंका

Tue, 28 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी की गला घोंटकर हत्या के बाद शव खेत में फेंक दिया गया। पिता ने गांव के ही पिता और दो पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


फरवरी में दोनों लड़कों पर लड़की ने पहले छेड़छाड़ और फिर बाद में मारपीट का आरोप लगाया था।  मंगलवार की सुबह खांडेराव गांव निवासी बेटालाल दोहरे की 17 वर्षीय बेटी शिल्पी का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा भी पड़ा था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पिता ने गांव के ही राजेश दोहरे सहित उनके पुत्र अमित व अंकित के खिलाफ बेटी की गला घोंटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


24 फरवरी को जब वह पेपर देने के लिए घर से निकली थी तो रास्ते में राजेश दोहरे के पुत्र अमित, मिस्टर व अंकित उर्फ जंटर ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद बेटी की ओर से बकेवर थाने में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसी से उक्त लोग रंजिश मानते थे।

उन्होेंने बताया कि शिल्पी की 7 मई को शादी होनी थी तथा 5 मई को उसका तिलक जाना था। बेटी की शादी होने के कारण सोमवार को उसकी पत्नी शीला देवी अपने मायके भात मांगने के लिए गईं थी। वह भरथना में एक दावत में गया था। पिता ने बताया कि घर में शिल्पी अपने छोटे-भाई बहनों के साथ रह गई थी।

रात करीब 11:30 बजे जब वह दावत से वापस लौटा तो घर पर शिल्पी नहीं मिली। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़े होने की जानकारी मिली।

हत्या की सूचना पर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के अलावा एएसपी सर्वानंद यादव, सीओ चकरनगर रामकृपाल भारती मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि 24 फरवरी को हुई घटना के बाद शिल्पी ने दोनों लड़कों अमित, व अंकित के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था।

बाद में कोर्ट में हुए शिल्पी के बयान के आधार पर छेड़छाड़ की धारा को विवेचक ने हटा दिया था। शेष धाराओं में चार्जशीट लगा दी है। कोर्ट में बयान के दौरान शिल्पी ने छेड़छाड़ की बात से इनकार करते हुए सिर्फ मारपीट की बात कही थी। कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पिता की कहानी पर पुलिस को संदेह
बकेवर (इटावा)। किशोरी की हत्या से पर्दा तो पुलिस जांच के बाद ही उठेगा, लेकिन शुरुआत में पुलिस पिता की कहानी पर संदेह जता रही है। जांच में जुटी पुलिस के सामने भी कई अहम सवाल खड़े हो गए हैं।

जांच आगे बढ़ाने से पहले पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थाना क्षेत्र के गांव नगला खांडेराव में शिल्पी का शव मिलने के बाद पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्रों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।

पिता ने बेटी की हत्या की जो कहानी तहरीर में लिखकर दी है पुलिस को उस पर भी संदेह है। पुलिस को जिस जगह से शव मिला वहां ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जिससे यह स्पष्ट होता कि किशोरी की हत्या खेत में ही की गई है। अगरहत्या घर पर की गई है तो कोई भी व्यक्ति शव को गांव के बाहर तक लाने का रिस्क नहीं लेगा।

अगर गांव से बाहर शव को लाने का रिस्क वारदात को अंजाम देने वाले उठाते तो वह शव को गांव के बाहर नहीं फेंकते। कोशिश यह होती की शव ऐसी जगह फेंका जाए जहां पर शिनाख्त होने की संभावना कम हो। जिनके खिलाफ कुछ महीने पहले किशोरी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई उनके बुलाने पर तो किशोरी रात के समय गांव के बाहर नहीं आएगी।

यह वह सवाल है जिनका जवाब जांच में जुटी पुलिस ढूढ रही है। शादी होने से कुछ दिन पहले किशोरी की हत्या ने मामले को और उलझा दिया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है हत्या की गुत्थी काफी उलझी हुई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें