बकेवर(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के ग्राम अड्डा ज्ञान सिंह में रविवार दोपहर खेतों पर किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला।
थाना क्षेत्र के ग्राम अड्डा ज्ञान सिंह निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी रविवार दोपहर 12 बजे गांव के समीप ही खेतों पर शौच क्रिया को गई थी। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही युवक(40) ने उसे दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया।
जब बालिका ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीट दिया। बालिका की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। बालिका के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के साथ आरोपी की भी तलाश शुरू कर दी है ।