लापता युवक योगेंद्र सिंह परिहार।
- फोटो : अमर उजाला
थाना सहसों के ग्राम पिपरौली गढ़िया में एक सप्ताह पूर्व घर से लकड़ियां लेने जंगल गया किशोर लापता हो गया। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जता थाना सहसों में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला गुमशुदगी में दर्ज कर लिया है।
थाना सहसों के ग्राम पिपरौली की गढ़िया निवासी मनोज सिंह परिहार का पुत्र योगेंद्र सिंह परिहार (17) 23 दिसंबर शुक्रवार को गांव से पास के जंगल में लकड़ी लेने गया था। शाम तक वह घर लौटकर नहीं आया तो घरवालों एवं ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन एक सप्ताह से उसका कुछ पता नहीं चला है। योगेंद्र के पिता ने थाना सहसों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है।