फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार से सशस्त्र लुटेरों ने 46 हजार लूटे

Sun, 25 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
थाने में घायल रवेंद्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शराब ठेकेदार को सशस्त्र लुटेरों ने तमंचों की बटों से सरेशाम मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। लुटेरे उससे 46 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ले गए। घटना की सूचना मिलने पर ठेकेदार के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच की। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेनापति निवासी भाजपा नेता स्व. बागीश अग्निहोत्री के पुत्र रवींद्र अग्निहोत्री का मोहम्मदाबाद कोतवाली के कसबा मुरहास कन्हैया में अंग्रेजी शराब का ठेका है।
विज्ञापन


रविवार शाम रवेंद्र अग्निहोत्री बाइक से मुरहास कन्हैया से कैश लेकर घर लौट रहे थे। जब वह मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के पचपुखरा क्रासिंग के पास से गुजर रहे थे। उसी समय पीछे से आए सशस्त्र बाइक सवार लुटेरों ने रवेंद्र की बाइक ओवरटेक कर रोक ली। लुटेरों ने तमंचे निकालकर उसके ऊपर बटों से वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से रवेंद्र हड़बड़ा गए। लुटेरों से रवेंद्र ने गोली न मारने की गुहार लगाई। इस दौरान लुटेरों ने उसके पास से 46 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली। घटना के बाद लुटेरे भाग गए।

इस दौरान रवेंद्र ने अपने दूसरे मोबाइल से घटना की जानकारी रिश्तेदार संजीव अग्निहोत्री बिटाना को दी। सूचना मिलते ही बिटाना अपने अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लुटेरों के बारे में पीड़ित से जानकारी ली।
विज्ञापन


घायल ने बताया कि एक बाइक पर चार लुटेरे बैठे थे। लुटेरों की उम्र 20 से 22 साल की होगी। पुलिस ने घायल का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद परिजनों ने घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें