फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से खेलने निकला किशोर लापता

Sat, 25 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
लापता किशोर अभय प्रताप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखना नगर के ठाकुरान मोहल्ले से शुक्रवार सुबह घर से खेलने निकला किशोर लापता हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। एक सप्ताह में कस्बे से एक युवक और दो किशोर लापता हो चुके हैं। पुलिस किसी का भी सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ठाकुरान मोहल्ला निवासी कुंअर सिंह चौहान का पुत्र अभय प्रताप उर्फ श्याम (14) शिवरात्रि पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर से खेलने गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि वह किसी दोस्त के साथ शिव मंदिर गया होगा। वह देर शाम तक वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। घर के लोग उसकी खोजबीन में जुट गए। दोस्तों के यहां जानकारी की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। एसओ जय प्रकाश यादव ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें