फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे मेें फिर अलग हुईं सीआईए वन और टू

Sat, 25 Feb 2017 11:47 PM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पानीपत एसपी कायालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसपी राहुल शर्मा 24 घंटे में ही सीआईए-वन और टू का विलय करने के फैसले से पीछे हट गए। एक दिन बाद ही उन्होंने सीआईए-वन और टू को अलग-अलग कर दिया। सीआईए-वन में प्रभारी लगाए इंस्पेटर सतीश कुमार को फिर से नई गठित सीआईए-टू का प्रभारी लगाया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संदीप छिक्कारा को सीआईए-वन का इंचार्ज बनाया गया है। संदीप छिक्कारा पहले भी सीआईए-वन की कमान संभाल चुके हैं। सीआईए-वन प्रभारी दीपक कुमार को गत रोज ही एसपी कार्यालय तलब कर लिया गया था। सीआईए में 24 घंटे में हुए बड़े फेरबदल से पुलिस महकमे में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दूसरी तरफ इंस्पेक्टर दीपक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसपी राहुल शर्मा ने शनिवार को सीआईए-वन और टू को फिर अलग-अलग कर दिया। पुलिस विभाग के जानकारों की माने तो शुक्रवार को भंग की गई सीआईए-वन बहुत दिनों से कोई बड़ा खुलासा नहीं कर पाई थी। साथ ही उस पर बार-बार आरोप भी लग रहे थे। इसलिए एसपी ने सीआईए में फेरबदल किया था। 
विज्ञापन


टॉचर्र करने की चल रही जांच
एसपी राहुल शर्मा का कहना है कि सीआईए वन और टू को दोबारा अलग-अलग करना प्रशासनिक कदम है। जिले में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। सीआईए-वन पर लगे आरोपों की जांच डीएसपी सिटी आत्मराम को सौंपी गई है। दोषी पाए जाने पर उस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

इंस्पेक्टर दीपक के समय क्राइम रेट बढ़ा 
इंस्पेक्टर दीपक के कार्यकाल में उन्हीं की शाखा में क्राइम बढ़ गया था। शिवनगर की एक महिला के साथ सीआईए कर्मी बनकर दुराचार किया गया। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने सिवाह गांव निवासी आरोपी को काबू किया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सीआईए-वन में आया था।

यहां पर एक मामले के आरोपी ने अपने घर का मोबाइल नंबर लिखकर बाहर फेंक दिया था। आरोपी ने उस पर्ची के आधार पर उसकी मां से संपर्क किया और खुद को सीआईए कर्मी बताया। उसने उसके लड़के को जेल से बाहर निकलवाने का भरोसा दिया था।

पिछले दिनों नारा गांव निवासी रविंद्र ने बंदीगृह में अपने हाथ की नस काट ली थी। गांव अलाटवला निवासी एक युवक ने 17 फरवरी को अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पुलिस को टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। 

एसपी का यह था पहला फैसला 
सीआईए-वन प्रभारी दीपक कुमार को शुक्रवार को एसपी कार्यालय में तलब करते हुए सीआईए-टू का वन में विलय कर दिया था। नई शाखा का नाम सीआईए-वन रखते हुए इसकी कमान सतीश कुमार को सौंपी गई थी। अब एसपी ने 24 घंटे बाद दोबारा से सीआईए-वन व टू को अलग-अलग कर दिया है।

नए आदेशों के बाद सीआईए-टू का पूरा स्टाफ पहले जैसा रहेगा। सीआईए-वन को नया स्टाफ दिया गया है। 

सीआईए-टू का वन में विलय कर दिया था, लेकिन किन्हीं कारणों से दोबारा सीआईए-वन और टू को अलग-अलग कर दिया है। सीआईए टू प्रभारी सतीश कुमार का स्टाफ पहले जैसा रहेगा। सीआईए-वन की कमान इंस्पेक्टर संदीप छिक्कारा को सौंपी गई है। उन्हें नया स्टाफ दिया जाएगा। 
विज्ञापन

राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें