जानकारी देती प्रत्याशी की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
इटावा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे स्वतंत्र जनता राज पार्टी का प्रत्याशी दो दिन से लापता है। पत्नी के अनुसार उसका मोबाइल भी स्विच आहा है। प्रत्याशी की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मड़ैया शिवनारायन निवासी हरेंद्रकुमार शंखवार पुत्र माताप्रसाद इटावा विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र जनता राज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहा है। हरेंद्र कुमार की पत्नी मिथलेश कुमारी के अनुसार गुरुवार शाम को वह घर पर खाना खा रहे थे तभी दो युवक आए और उन्हें अपनी मोबाइल की दुकान पर ले गए। उसके बाद से वह घर लौटकर नहीं आए। उसने उन युवकों की नौरंगाबाद स्थित मोबाइल की दुकान पर जाकर जानकारी तो युवकों ने बताया कि वह उसकी दुकान से एक मोबाइल ले गए थे। जिसका भुगतान करने के लिए उन्होेंने चेक दी थी जो बाउंस हो गई। इसी कारण वह लोग उनके घर गए थे। दुकान पर आकर उन्होंने मोबाइल वापस किया। मोबाइल के साथ एक हजार रुपया भी यह कहकर दे गए कि बाकी रुपया होने पर मोबाइल ले जाएंगे। इसके बाद वह चले गए। खोजबीन के बाद उनका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाल जीवाराम यादव ने बताया कि प्रत्याशी की खोजबीन की जा रही है।