परचून की दुकान में मंगलवार देर रात आग लग गई। इसमें एक लाख रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। दुकान से धुआं निकलते देख घटना की सूचना दुकानदार को दी गई। दुकानदार ने दुकान का शटर तोड़कर लोगों की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
कस्बा के मोहल्ला फक्कड़पुरा निवासी मो. हारुन की परचून की दुकान है। उनके अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब एक बजे आसपास के दुकानदारों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलने की सूचना उसे दी। लपटें व धुआं देखकर चीखपुकार मच गई। इसके बाद पहुंचे दुकान स्वामी ने आसपास के लोगों की मदद से दुकान का शटर तोड़ा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर मिट्टी व पानी डाल कर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार घटना में उसका करीब एक लाख रुपये का परचून दाल, चावल, रिफाइंड, घी, तेल, साबुन आदि वस्तुएं समेत दुकान में जड़ा फर्नीचर के जलने का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी कारण का पता नहीं लग सका।