फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में पथराव व फायरिंग

Mon, 23 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
पथराव के बाद सड़क पर पडे़ पत्थर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बसरेहर थाना क्षेत्र के तहत गांव सराय मलपवुरा में आपसी विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई बाद में पथराव शुरू हो गया। पथराव के बाद एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की है। 
विज्ञापन


गांव सराय मलपुरा निवासी राजाराम व ग्रीशचंद्र के बीच रविवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद उनके बीच पथराव होने लगा। जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में एक पक्ष के राजाराम, अनीता, अजीत, नेहा, रजनी घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष की रामादेवी, लता देवी, रश्मि, पिंकी व कैलाशी घायल हैं। पथराव में गली में खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके पीछे के शीशे चकनाचूर हो गए।

पथराव के बाद एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी, लेकिन फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग के बाद लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। गोली चलने की जानकारी मिलने पर एसओ भोलू सिंह भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले भाग जाने में सफल रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी बसरेहर भिजवाया। एसओ ने बताया कि आपसी विवाद में दोनों पक्ष के लोगों विवाद हुआ था। दोनों पक्ष के लोगों में पथराव हुआ है। एनसीआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें