प्रार्थना पत्र देने जाते धीरज कुमार अवस्थी।
- फोटो : अमर उजाला
भरथना। मुरी एक्सप्रेस में कानपुर से भरथना आ रहे यात्री का बैग चोरों ने पार कर दिया। बैग में दो लाख के जेवर और 40 हजार रुपये रखे थे। पीड़ित ने जीआरपी थाने ने तहरीर दी है। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
मोहल्ला महावीर नगर निवासी धीरज कुमार अवस्थी ने बताया कि वह 12 अप्रैल को अपनी सीतापुर के मोहल्ला त्रिवेणी नगर से अपनी पत्नी को लेकर कानपुर आया। जहां से मुरी एक्सप्रेस पर सवार होकर रात साढे़ नौ बजे भरथना के लिए रवाना हुआ। ट्रेन में यात्रा करते समय झींझक स्टेशन पर हल्की सी नींद आ गई। जैसे ही ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन से गुजरी तब आंख खुली तो ऊपर वाली सीट पर रखा बैग गायब था। बैग में सोने का ढाई तोला वजन का कालर, सवा तोला वजन की कान की झुमकी, छह ग्राम का बेंदा, तीन ग्राम की नाक की नथ, दो अंगूठी लेडीज और दो अंगूठी जेंट्स, एक तोला की जंजीर, चांदी की पायल, बिछुआ 40 हजार रुपये के साथ- साथ स्टेट बैंक की पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड समेत अन्य कागजात रखे हुए थे।