अर्की (सोलन)। पुलिस स्टेशन अर्की में एक व्यक्ति के खिलाफ अवैध शराब रखने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार भूपेंद्र कुमार निवासी ध्यानपुर के खिलाफ चोरी-छिपे शराब बेचने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने छापा मार कर भूपेंद्र कुमार के पास से ऊना नंबर वन की चार पेटियां, हिमाचल ऑरेंज की तीन पेटियां और अन्य 16 बोतलें देसी शराब बरामद की। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी अमित कुमार दाड़लाघाट ने की है।