फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता को सरेआम गोलियों से भूना, मौत

Sat, 28 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कढ़ोरी में राजकीय ठेकेदार एवं सपा नेता राजवीर सिंह क ो हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। सपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कराई, लेकिन हमलारावरों का सुराग नहीं मिल सका। पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त केपी सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के पिता दिगंबर सिंह यादव को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन



शहर के मुहल्ला अशोक नगर निवासी राजकीय ठेकेदार एवं सपा नेता राजवीर सिंह यादव (50) पुत्र दिगंबर सिंह यादव शुक्रवार को बीना में आयोजित भागवत कथा में पहुंचे। शाम करीब पांच बजे किसी का फोन आया और वह बाइक से इटावा के लिए निकल पड़े। वह नगला कढ़ोरी होते हुए सिमरिया पुल के पास पहुुंचे थे कि पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर भाग निकले। गोलियों की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव क ो कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई जयवीर सिंह यादव ने पांच लोगों के ेिखलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सीओ अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें