फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में अबकी तालाब में मिले तस्करी के कछुए

Tue, 27 Nov 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
तालाब से निकाले गए कछुए को देखते क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल, - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गिहारनगर की कंजड़ बस्ती में मंगलवार सुबह पुलिस और वन विभाग ने छापेमारी कर तालाब से 315 मृत व 61 जिंदा कछुए बरामद किए। ये कछुए तस्करी के लिए छिपाए गए थे। एक सप्ताह पहले सैफई पुलिस ने जिन तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था, उन्ही के एक साथी ने यहां कछुए छिपाए थे।
विज्ञापन


सैफई पुलिस ने 745 कछुओं के साथ तीन लोगों को पकड़ा था। उनका एक साथी भरथना निवासी राजकुमार भाग निकला था। उसने गांव के तालाब में कछुओं को छुपा दिया था। ग्रामीणों से भनक लगते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं टास्कफोर्स अधिकारी विवेकानंद दुबे, क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक कुमार यादव टीम लेकर मंगलवार सुबह गांव पहुंच गए। तालाब का पानी ट्यूबवेल से निकलवाया गया, तब जाकर कछुए निकाले जा सके। क्षेत्रीय अधिकारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि तालाब में बहुत अधिक गंदा पानी एवं जलकुंभी होने के कारण कछुए मर गए होंगे।

कछुओं को छिपाने के इरादे से तस्कर ने तालाब में फेंका था। ये सुंदरी जाति के कछुए हैं जो स्वच्छ पानी में रहना पसंद करते हैं। बताया कि तालाब में अभी भी पानी भरा हुआ है जो धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। पूरा पानी निकलने के बाद ही कछुओं की संख्या स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि मृत कछुओं को दफनाया जाएगा और जीवित को चंबल नदी में छोड़ा जाएगा। छापेमारी टीम में वन दरोगा लक्ष्मी नरायन, वन रक्षक लाखन सिंह, अवधेश कुमार, सुधीर कुमार, सुनील राय, महावीर सिंह, सजग प्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें