फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव में सोमवार की देर शाम को रास्ते के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भाऊपुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत व माता प्रसाद के बीच काफी दिनों से चक मार्ग बनाने को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की देर शाम दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। एक पक्ष से आशा देवी(50) पत्नी लक्ष्मीकांत तथा उनके पुत्र सचिन(30) व पंकज(34) घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से माता प्रसाद(60), विजय कुमार(24) व नीतू (40) पत्नी कपिल को चोट आई है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां आशा देवी, पंकज व नीतू की हालत गंभीर देखते हुये डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें