रविवार की देर रात शहर के ईदगाह चौराहा के पास स्थित
एक गैराज में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग ने गैराज में खड़ी कारों में
अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते सात कारें जल गईं। मौके पर पहुंची
फायर ब्रिगेड ने घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शहर
के नौरंगाबाद निवासी अरशद की ईदगाह चौराहा के पास गांधी मोर्ट्स के नाम से
गैराज है। वह गाड़ियों की मरम्मत का काम करता है। रविवार की रात आठ बजे के
आसपास तेज हवा चलने के कारण बिजली के तार आपस में टकरा टूटकर जमीन पर गिर
पड़े।
तारों के आपस में टकराने से उठी चिंगारी गैराज पर गिर पड़ी।
हवा चलने के कारण चिंगारी ने तुरंत ही आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते
आग पूरे गैराज में फैल गई। जानकारी मिलने पर गैराज मालिक और आसपास के लोग
मौके पर पहुंचे और गैराज में खड़ी कारों को बचाने के साथ ही आग को बुझाने
की कोशिश शुरू की। इसी बीच सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई।
सूचना
मिलने के बाद दमकल मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों में आग को बुझाने का
कार्य शुरू किया। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा और पुलिस भी मौके पर पहुंचे और
घटना की जानकारी ली।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
पाया जा सका। गैराज मालिक अरशद ने बताया कि शॉर्टसर्किट से गैराज में आग
लगी है। गैराज में खड़ी सात कारें जलकर खाक हो गई हैं।