फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन और दूधिया को दिनदहाड़े लूटा

Thu, 01 Oct 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए 24 घंटे के अंदर तीन लूट की वारदातें कर डालीं। इससे लोगों में दहशत हो गई। पुलिस कोशिश के बाद भी लुटेरों का पता नहीं लगा सकी। गुरुवार को लुटेरों ने दिनदहाडे़ एक  सेल्समैन से असलहों की दम पर 50 हजार रुपये लूट लिए। इसके अलावा सुबह दूध लेने जा रहे एक दूधिया को मारपीट कर उससे बाइक व नकदी लूट ली। उधर, भरथना क्षेत्र के गांव सीपुरा के पास एक बाइक सवार को लूट लिया गया।
विज्ञापन


तमंचे के दम पर लूटे 50 हजार
लूट की पहली वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेल के पीछे हुई। यहां बाइक सवार लुटेरों ने रिक्शे से जा रहे एक सेल्समैन को तमंचे के दम पर लूट  लिया। गाजियाबाद के  मुहल्ला एफ 32 एमजीआई प्रताप विहार निवासी सुरेश कुमार पुत्र नरसिंह लघु सिंचाई विभाग में प्लास्टिक के पाइप सप्लाई करता है। इसी सिलसिले में वह बुधवार को इटावा आया

था। गुरुवार को उसने स्टेशन बजरिया स्थित एक एटीएम से रुपये निकाले और अपने किसी परिचित से मिलने के लिए रिक्शा पर सवार होकर चल दिया। दोपहर करीब दो बजे जब रिक्शा जेल के पीछे पहुंचा तभी बाइक पर सवार दो लुटेरों ने तमंचा के बल पर रिक्शा रोक लिया। एक लुटेरे ने उसकी छाती पर तमंचा रख दिया और 50 हजार रुपये लूट लिए। लुटेरों
विज्ञापन


के जाने के बाद सुरेश ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौडकर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। दिनदहाडे़ लूट की सूचना पर एसओ सिविल लाइन भरत कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और लुटेरों को तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओ  श्री पांडे ने बताया कि पीडित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर  लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

दूधिया से लूट ली बाइक
लूट की दूसरी वारदात वैदपुरा  थाना क्षेत्र के गांव कुनेरा व बिचपुरी खेड़ा के बीच हुई जहां गुरुवार की सुबह लुटेरों ने दूध लेने जा रहे एक दूधिये को तमंचे के जोर पर लूट लिया। दूधिये ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लुटरे उससे बाइक व नकदी लूट कर फरार हो गए। गांव कुनैरा निवासी राम  सेवक पुत्र रती राम

दूध का काम करता है गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे दूध लेने के लिए अपनी बाइक से जा रहा था। गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचा तभी बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। वह कुछ समझ पाता तभी एक लुटेरे ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया और उसकी बाइक व जेब में पडे़ रुपये लूट लिए। रामसेवक ने विरोध किया तो लुटेरों ने उसके सिर पर तमंचे से वार कर घायल कर दिया। जमकर मारपीट भी की। इससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। लुटेरे

उससे बाइक व जेब में पडे़ एक हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। लोगों ने उसे रास्ते में घायल पड़ा देखकर इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया । राम सेवक ने बताया कि लुटेरों की  संख्या तीन थी। सभी तमंचा लिए थे।

बाइक लूट का प्रयास
लूट की तीसरी वारदात भरथना थाना क्षेत्र के गांव सीपुरा के पास हुई जहो तीन लुटेरों ने एक बाइक  सवार को मारपीट कर लूट लिया। क्षेत्र के गांव बहार पुरा निवासी सिया राम  पुत्र गजाधर सिंह अपनी बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह सीपुरा के पास पहुंचे तभी तीन लुटेरों ने रोक लिया। लुटेरों ने उसकी बाइक ले जाने का प्रयास किया लेकिन उसके चीखने पर लुटेरे भाग निकले। पुलिस ने  सियाराम की तहरीर पर तीन लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश  शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें