फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड प्रधानाचार्य की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 11 Jul 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्रधानाचार्य के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला गांधीनगर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उनकी पत्नी ने पुत्र के ससुराली जनों पर जहर खिलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाने में तहरीर दे दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुमेर सिंह यादव को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पत्नी साधना देवी ने बताया कि उनके पुत्र अजय कुमार की शादी करीब 6 माह पूर्व हुई थी। पुत्र के ससुरालीजन 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे उनके घर पर आए और पति को धमकाया। कहा कि  पुत्रवधू के नाम  सारी संपत्ति कर दें। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 10 जुलाई को सुबह 10 बजे वही लोग उनके पति को घर से बाहर बात करने के बहाने ले गए। उसके बाद दोपहर 2 बजे पति सुमेर सिंह के गर्मी की वजह से बेहोश होने की बात कहकर घर पर छोड़ गए। वह उन्हें निजी अस्पताल ले गईं। जहां डॉक्टर ने बताया कि जहरीला पदार्थ खिलाया गया है। वह पति को आगरा अस्पताल ले गईं। जहां उनकी मंगलवार सुबह 7 बजे मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें