फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकवरी सेल ने आठ मोबाइल बरामद किए

Thu, 25 Jun 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकवरी सेल ने शहर के विभिन्न स्थानों से खोए हुए आठ मोबाइल बरामद कर संबंधित व्यक्तियों को  वापस कर दिए हैं। इस सेल के गठन से उन मोबाइल धारकों को राहत मिलेगी, जिनके सेट खो जाते हैं।
विज्ञापन


पुलिस की सलाह है कि यदि किसी को कोई पड़ा मोबाइल मिलता है तो वह थाने में जमा करा दे क्योंकि इसका उपयोग मुसीबत का सबब भी बन सकता है।

मोबाइल खोने तथा चोरी होने की बढ़ती शिकायतों से निबटने के लिए एसएसपी मंजिल सैनी ने मोबाइल रिकवरी सेल का गठन किया है। सेल क ो अभी तक 50 आवेदन प्राप्त हुए थे। रिकवरी सेल के सिपाही अजयपाल, हरिओम, विनय यादव, गोविंद के प्रयासों से आठ मोबाइल बरामद कर संबंधित व्यक्तियों को वापस कर दिए हैं।

इससे पहले यदि किसी का मोबाइल खो जाता था या चोरी हो जाता था तो वह मात्र इसलिए पुलिस में शिकायत करता था ताकि मोबाइल का किसी अपराध में होने पर कार्रवाई से बचा जा सके। जिन लोगों से मोबाइल बरामद किए गए है, उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि यदि मोबाइल पड़े मिले तो उसे तुरंत थाने में जमा कराएं।
विज्ञापन


यदि ऐसा न किया गया तो पकड़ने जाने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। प्रत्येक मोबाइल क ा एक ईएमआई नंबर होता है, जो बिल पर भी लिखा रहता है। मोबाइल खो जाने या चोरी हो जाने पर ईएमआई नंबर को सर्विलांस में डाल दिया जाता है। जैसे ही इस नंबर पर किसी दूसरे सिम कार्ड का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन


नंबर रिकवरी सेल को प्राप्त हो जाता है इसके बाद पुलिस नाम तथा पता जानकर पकड़ लेती है तथा मोबाइल बरामद कर लेती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें