फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लूटने के लिए की गई थी राम किशोर की हत्या

Fri, 15 Feb 2019 11:34 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस बल व जानकारी देते एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत लछवाई गांव में ट्यूबवेल की रखवाली करने वाले ग्रमीण की हत्या जुए में जीते गए रुपयों को लूटने के उद्देश्य से की गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटे गए 38 हजार रुपये बरामद हुए हैं।  
विज्ञापन


पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी अशोक कुुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार की रात को सैफई थाना क्षेत्र के गांव लछवाई निवासी ग्रीस चंद्र के ट्यूबवेल की रखवाली करने वाले राम किशोर की हत्या कर दी गई थी। उसके शव को गेहूं के खेत में डाल दिया गया था। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षण जीवाराम यादव व उनकी टीम को लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ गुरुवार की शाम को संदिग्ध व वाहन की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि दुमीला तिराहे के पास तीन लोग संदिग्ध अवस्था में कहीं जाने की फिराक में हैं। इस पर वे टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचे तो पुलिस की जीप देखकर तीन लोग भागने लगे।

पुलिस ने तीनों को दबोचा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन लोगों ने सोमवार की रात को लछवाई निवासी राम किशोर की हत्या कर दी थी। उन्हें शक हुआ कि पुलिस उन्हें ही पकड़ने के लिए आई है। इसके कारण से वह भागने लगे थे। पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या का सारा राज उगल दिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सुंदर पुत्र हरपाल निवासी सब्दलपुरा, थाना लवेदी, हाल पता लछवाई, अंग्रेज पुत्र जयंती प्रसाद कोरी व राजू उर्फ राजेंद्र पुत्र लउआ सिंह निवासी लछबाई बताया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटे गए साढ़े अड़तीस हजार रुपये भी बरामद कर लिए। तीनों आरोपियों ने बताया कि राम किशोर के साथ वे लोग भी जुआ खेलते थे। राम किशोर जुए में काफी रुपये जीत गया था। उन लोगों को रुपयों की आवश्यकता थी। कारण से उन्होंने लूट की योजना बनाई। रुपये लूटने के बाद पहचाने जाने के डर से उसकी डंडे से पीटकर हत्या कर दी और शव को खेत में डालकर भाग निकले। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया है। प्रेस वार्ता में एसपी ग्रामीण राम बदन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें