फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो की टक्कर से रेलवे फाटक टूटा, चालक गया जेल

Thu, 11 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आटो चालक ने बुधवार को बंद रामनगर फाटक में टक्कर मार दी। इससे फाटक टूट गया। केबिनमैन ने तुरंत ही इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक के खिलाफ रेलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार को देर शाम केबिन मेन 28 बी रामनगर रेलवे फाटक बंद कर रहा था। तभी आटो चालक ने जबरन क्रासिंग से आटो निकालनें का प्रयास किया। तभी बंद होते फाटक के बूम को आटो ने जोरदार टक्कर मार दी और बूम टूट गया। बूम के टूटने की जानकारी केबिन मेन ने तुरंत ही आरपीएफ को दी। आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आटो चालक मनीष कुमार  निवासी अड्डा ऊसरा थाना फ्रेंडस कालोनी को हिरासत में ले लिया। रेलवे पुलिस ने आटो चालक के विरुद्ध रेलवे की धारा 160 में मुकदमा पंजीकृत कर अलीगढ़ जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें