फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी आवास पर हंगामा

Sun, 06 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
एसएसपी आवास का घेराव करते कोकपुरा के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोकपुरा निवासी दंपति ने दरोगा पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मोहल्ले के लोगों के साथ रविवार को एसएसपी आवास पर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि चोरी के आरोप में पकड़े गए कुछ लोगों को छुड़ाने का दबाव बनाने के लिए लोगों ने शिकायत का नाटक किया है।
विज्ञापन

 मोहल्ला कोकपुरा निवासी लक्ष्मी पत्नी सर्वेश कुमार ने आरोप लगाया कि शनिवार रात फ्रेंड्स कालोनी थाने में तैनात एक दरोगा उसके घर पहुंचा। उसके साथ आधा दर्जन पुलिस कर्मी थे। वह उसके पति सर्वेश को पकड़ कर ले जाने लगे। जब उसने विरोध किया तो पुलिस ने उसे पीट दिया। जिससे उसके काफी चोटें आईं। उसने पति को बचाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस कर्मियों ने उसके घर में रखा सामान भी तोड़ दिया। गांव के अन्य लोगों के आने पर पुलिस कर्मी जान माल की धमकी देकर भाग गए। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश छा गया। रविवार सुबह लोग घायल को लेकर एसएसपी आवास पहुंचे और वहां घेराव कर हंगामा किया। लोगों ने मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। जानकारी  पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। पुलिस ने घायल सर्वेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

चोरी का सामान खरीदने वाला बताया
एसओ फ्रेंड्स कालोनी नासिर हुसैन ने बताया कि चोरी के मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। उन्होंने बताया था कि चोरी का सामान सर्वेश को बेचा था। जिसकी जानकारी करने पुलिस गई थी। पूछताछ कर लौट आई। उन्होंने मारपीट की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें