फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी फैला रहे 300 संस्थानों को नोटिस

Sun, 06 Nov 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गंदगी
विज्ञापन

विज्ञापन
गंदगी फैला रहे 300 संस्थानों को नगर पालिका ने नोटिस जारी कर दिया है। कूड़े का निस्तारण ठीक प्रकार से नहीं करने पर इन्हें नोटिस जारी किया गया है। डीएम के निर्देश पर जारी नोटिस में नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका ने शहर के 300 संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं। पालिका ने होटल संचालकों, निजी अस्पतालों, गेस्ट हाउसों और रेस्तरां संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। नगर पालिका ने इन संचालकों को कूड़े का निस्तारण सही प्रकार से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सभी को अपने संस्थानों के बाहर डस्टबीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों को मेडिकल वेस्ट खुले में नहीं फेंकने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका में खुले में कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगाने की भी चेतावनी दी है। पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि 300 होटल, अस्पताल, गेस्ट हाउस, रेंस्तरां आदि के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। खुले में कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें