फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी को दबोचने गई पुलिस टीम पर हमला

Thu, 11 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव भदामई में एक आरोपी को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच की टीम पर महिलाआें व ग्रामीणों ने पथराव किया। मौके  का फायदा उठाकर आरोपी क्राइम ब्रांच के एक सिपाही की बाइक लेकर फरार  हो गया।
विज्ञापन


बताया तो यहां तक जा रहा है ग्रामीणाें ने आरोपी को निकालने के लिए पुलिस टीम पर पथराव व फायरिंग भी की है। हालांकि मौके पर पहुंचे सीओ भरथना ने ऐसा होने से इंकार किया है।

गुरुवार की शाम क ो करीब छह बजे क्र ाइम ब्रंाच की टीम गंाव के एक शातिर अपराधी को पकड़ने के लिए गई थी। जब पुलिस टीम आरोपी के घर में  दाखिल हुई तो भनक लगते ही उसने टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच टीम के सादी वर्दी में होने से ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसी बीच अपराधी मौका पाकर भाग निकला। ग्रामीणों के अनुसार उक्त अपराधी क्राइम ब्रांच के एक सिपाही की बाइक भी ले गया है। टीम ने पथराव तथा फायरिंग की जानकारी बसरेहर, चौबिया तथा भरथना थाने को दी।

इसके बाद तीनों थानों का फोर्स भदामई पहुंचा। भारी संख्या में फार्स पहुंचने के बाद आरोपी की तलाश की गई लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। बाद में सीओ भरथना राघवेंद्र राठौर भी मौके पर पहुुंचे ।

उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम एक  आरोपी को  पकड़ने के लिए गई  थी। इसका लोगाें ने विरोध किया, उन्होंने पथराव तथा फायरिंग की घटना से इंकार किया है।

दबंगों ने घर के बाहर की फायरिंग
भरथना(इटावा)। नगला भूपु में बुधवार की रात कुछ लोगों ने एक घर के बाहर कई फायर किए। दबंग गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। बाद में गृहस्वामी ने थाने जाकर प्रार्थना पत्र दिया।

गांव निवासी वीरेश कुमार यादव ने प्रार्थना पत्र में कहा कि गत 10 जून की रात करीब 10 बजे वह अपने घर में मौजूद था, तभी गांव के ही जीतु, पुष्पेंद्र, कमलेश समेत चार अज्ञात व्यक्तियों ने गाली गलौज की। मना किया तो रायफल व तमंचों से फायर करने लगे। वह दरवाजा बंद कर घर में घुस गए।

ग्रामीणों के ललकारने पर दबंग धमकी देकर चले गए। ग्रामीणों ने बताया  कि 100 नंबर पर सूचना देने के बाद रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पड़े हुए खोखा कारतूस बरामद किए। मौके पर पहुंचे साम्हों पुलिस चौकी प्रभारी मोहम्मद सैयद ने प्रार्थना पत्र के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें