फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत युवक को मुक्त कराया

Sat, 24 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
आरोपी दीपेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित भरथना बाईपास चौराहे से लोडर सवार छह लोगों ने वाहन का इंतजार कर रहे एक युवक के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया। जिसकी सूचना राहगीरों ने 100 नंबर पर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम कूकेपुरा के निकट युवक को मुक्त कराकर एक आरोपी को लोडर समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 कस्बा बकेवर के सुभाषनगर निवासी सन्नी पुत्र शिवकरन उर्फ लैल ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह नेशनल हाईवे स्थित भरथना बाईपास चौराहे पर मौसी के लड़के सूरज के साथ पंजाब जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी कस्बे की तरफ से एक लोडर वहां आकर रुका और उसमें से छह लोग उतरे। उन्होंने मारपीट कर जान से मारने की नियत से उसे लोडर में डाल लिया। जिसकी सूचना राहगीरों ने 100 नंबर पर दी। थानाध्यक्ष जेपी यादव मय पुलिस फोर्स व 100 नंबर टीम के साथ लोडर का पीछा करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम कूकेपुरा पहुंचे। वहां युवक को मुक्त कराकर एक अपहर्ता को पकड़ लोडर कब्जे में ले लिया। जबकि पांच लोग भाग गए। वह युवक की जेब में रखे 700 रुपये और मोबाइल भी ले गए। वहीं पुलिस हिरासत में आए युवक ने अपना नाम दीपेंद्र सिंह पुत्र शिवेंद्र सिंह निवासी बहादुरपुर थाना लवेदी बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। आरोपी दीपेंद्र सिंह को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें