फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालकों की दबंगई पर लोगों ने किया बवाल

Mon, 26 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
टूटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री चौराहे के पास प्राइवेट बस चालकों ने दबंगई दिखाते हुए रिक्शा चालक को पीट दिया। इसके बाद उसे बस में डालने की कोशिश की। यह देख स्थानीय लोग जुट गए और बस पर पथराव कर दिया। बवाल की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझा कर लोगों को शांत कराया और बस को कब्जे में ले लिया। रिक्शा चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे कांशी राम कालोनी निवासी जब्बार पुत्र नवी शेर खां रिक्शे पर सवारी बैठाकर ग्वालियर बस स्टैंड जा रहा था। वह शास्त्री चौराहे पर पहुंचा था कि वहां निजी बस आ गई । बस चालक ने रिक्शा में टक्कर मार दी,  जिससे रिक्शे पर सवार भिंड निवासी आशा गिर पड़ी। इसके बाद बस चालक उतरा और रिक्शा चालक  जब्बार को पीटने लगा। उसका गुस्सा इतने से भी शांत नहीं हुआ तो वह रिक्शा चालक को बस में डालने लगा। रिक्शा चालक के शोर मचाने पर आसपास के लोग और अन्य रिक्शा चालक भी एकजुट हो गए। उन्होंने बस चालक की दबंगई का विरोध किया और बस पर पथराव शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने जब्बार को बस चालक के चंगुल से छुड़ा लिया। इस दौरान अफरा- तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रिक्शा चालक को जिला अस्पताल भेजवाया और बस को कब्जे में ले लिया। इस दौरान बस चालक भाग निकला।

सवारी बैठाने को लेकर आए दिन होता है बवाल
इटावा। शहर के शास्त्री चौक सहित आसपास के चौराहों पर निजी बस चालक आए दिन जबरन सवारियां बैठाने की कोशिश करते हैं। इस बात को लेकर कभी रिक्शा चालकों तो कभी आटो चालकों से विवाद होता रहता है। सोमवार को भी पहले सवारी बैठाने के चक्कर में बस चालक आगे निकलना चाहा और रिक्शे में टक्कर लग गई। इस दौरान बस चालक ने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टे रिक्शा चालक को पीटना शुरू कर दिया। इससे अन्य रिक्शा चालक एकजुट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें