फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं

Sun, 12 Jun 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाईवे पर शनिवार रात बाइक सवार देवर को गोली मारकर महिला के जेवर लूटने के मामले में पुलिस को अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। घायल युवक के पिता के प्रार्थनापत्र पर रविवार को थाना पुलिस ने लूट का मामला अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज किया है।   
विज्ञापन


 शनिवार रात करीब 8:45 बजे उझियानी निवासी सुमित दोहरे पत्नी वंदना के साथ गांव जा रहे थे। सुमित के साथ उनका ममेरा भाई नेम सिंह भी था। गांव से थोड़ी दूरी पर ही एक बाइक सवार तीन लुटेरों ने दंपति की बाइक को रोक लिया। वंदना के आभूषण लूटने लगे। विरोध करने पर लुटेरों ने नेम सिंह पुत्र तिलक सिंह को गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  सुमित ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस के अलावा सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर, क्राइम ब्रांच के प्रभारी अजहर अली पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दंपति से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस को लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें