फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका और उसकी बेटी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका किसी और को चाहने लगी थी। साथ ही उससे बीस लाख रुपये भी मांग रही थी। प्रेमिका की बेवफाई पर उसने हत्या की।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव नगला जगे और राहतपुरा के बीच पांच सितंबर की सुबह महिला और एक लड़की की लाश मिली थी। लाश की शिनाख्त रेखा पत्नी कैलाश और उसकी बेटी वर्षा के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


मां-बेटी को तीन गोलियां मारी गई थी। मृतका के पति कैलाश ने गांव के ही वीरेंद्र उर्फ बीरे राजपूत निवासी सराय दयानत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

घटना के बाद बीरे परिवार समेत फरार हो गया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

शुक्रवार को एसओ सिविल लाइन भरत कुमार पांडे को मुखबिर ने सूचना दी कि मां-बेटी की हत्या का आरोपी बीरे डिवाइन लाइट स्कूल के पास स्थित प्लाट बेचने आया है।

पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खेत में स्थित पेड़ के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।

आरोपी बीरे ने बताया कि पांच साल पूर्व गांव के ही कैलाश की पत्नी रेखा से उसके प्रेम संबंध हो गए। इस पर वह रेखा को भगा ले गया। उसके साथ बेटी वर्षा भी आ गई थी। मामला शांत होने के बाद वह रेखा के साथ गांव लौट आया।

उसने रेखा को अलग किराये का मकान दिलवा दिया, जिसमें वह बेटी के साथ रहने लगी। बीरे का आरोप है रेखा के किसी और से संबंध हो गए। उसे जानकारी हुई तो उसने विरोध किया, लेकिन रेखा पर कोई असर नहीं पड़ा। रेखा
विज्ञापन


उससे बीस लाख रुपये की मांग करने लगी। जन्माष्टमी के दिन जब उसने रेखा से साथ चलने को कहा तो वह तैयार नहीं हुई। उसने खुद को गोली मारने की धमकी दी तो रेखा साथ चलने को तैयार हुई। खेत में ले जाकर उसको गोली मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें