फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक लापता, अपहरण की आशंका

Fri, 19 Oct 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के नगला लच्छी गांव में डीजे देखने गया सात वर्षीय बालक लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के गांव नगला लच्छी में बुधवार शाम को सात वर्षीय बालक लापता हो गया। वह परिवार के साथ ब्राह्माणी देवी के दर्शन करके लौट रहा था। तभी गांव में डीजे चल रहा था, जिसको देखने बालक चला गया और वहीं से लापता हो गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की। नाते-रिश्तेदार व दोस्तों के पास पता नहीं चलने पर अपहरण की आशंका के चलते घरवालों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की।

 थाना क्षेत्र के गांव नगला लच्छी निवासी राजपाल सिंह सक्षम किसान है। उनका सात वर्षीय बेटा शिवांशु उर्फ सोनू कक्षा तीन का छात्र है। राजपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को वह परिवार के साथ ब्राह्माणी देवी माता के दर्शन करके लौटे थे। उनके साथ सोनू भी था। गांव में डीजे चल रहा था, सोनू डीजे देखने चला गया। गांव के बच्चे डीजे पर नाच रहे थे, जिसको देखने के लिए सोनू जिद करने लगा तो उन्होंने डीजे देखने जाने दिया। देर शाम को वह नहीं लौटा तो आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की। पता नहीं चलने पर परिजनों को चिंता हुई और आसपास के गांव में भी खोजबीन की। उसके पुत्र का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। इस घटना की जानकारी थाने आकर प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल को दी। जेपी पाल ने भी परिजनों की तहरीर ले ली और थाने में मामला दर्ज कराकर खोजाबीन शुरू की।
विज्ञापन

 
कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि राजपाल सिंह का परिवार सक्षम है। उसके दो भाई सरकारी नौकरी करते हैं जबकि राजपाल सिंह खेती किसानी करता है। उनके पास जमीन भी अच्छी है। अपहरण की आशंका के चलते पुलिस ने घरवालों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। हालांकि अभी तक कोई फिरौती का फोन नहीं आया है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं को बारीकी से खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें