फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से लाखों का माल चोरी

Sat, 19 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नसीदीपुरा में गुरुवार की रात दो घरों में घुसकर चोर लाखों रुपये का माल उठा ले गए। सो रहे परिजनों को चोरी की भनक भी नहीं लगी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जब घर में सामान बिखरा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गांव नसीदीपुर निवासी शिवकुमार पुत्र अशोक सिंह परिवार के साथ अपनी छत पर सो रहे थे। रात में चोर पिछवाडे़ खडे़ पेड़ से उनके मकान पर चढ़ गए। छत से होते हुए चोर मकान में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे जेवर और नकदी उठा ले गए।

चोर घर में रखी अटैची भी साथ ले गए। छत पर सो रहे लोगों को चोरी की भनक भी नहीं लगी। इसके बाद चोरों ने गांव के ही वीरसिंह के मकान को निशाना बनाया। चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर मकान में घुस गए और घर में रखे बक्से और सूटकेस उठा ले गए।
विज्ञापन


वीर सिंह जब सोकर उठे तो देखा घर के दरवाजे खुले हुए थे। शंका हुई कमरे में जाकर देखा तो सामान गायब था।  पीड़ित लोगों ने बताया कि चोर उनके घरों से करीब ढाई लाख से अधिक का सामान ले गए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। खोजबीन के दौरान चोरी हुए बक्से गांव के पास स्थित खेत में पडे़ मिले। पास में ही बियर की बोतलें भी पड़ी मिली। कयास लगाए जा रहे हैं कि चोरों ने यही बैठकर बियर पी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें