फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 22 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। वहीं हादसे के बाद ससुराली जन मौके से भाग गए। जिस पर मायके वालों ने गांव में हंगामा काटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव रूद्रपुर के भारत सिंह की 24 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी का शव फांसी पर लटका मिला। वहीं परिवारीजनों के मौके से भाग जाने पर ग्रामीणों ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर गांव पहुंचे मृतका के भाई गंभीर सिंह ने बताया कि वह हरीपुरवा, दिबियापुर औरैया का निवासी है,  उसने अपनी बहन की शादी छह वर्ष पूर्व की थी। बहिन की ननद की कहीं शादी तय हुई थी। जिस पर ससुरालीजन पचास हजार की रुपये मांग करते थे। आए दिन उसकी बहिन के साथ मारपीट करते थे ।

आरोप लगाते हुए गंभीर सिंह ने बताया कि उसकी बहन को ससुरालीजनों ने मारकर फांसी पर लटका दिया।  काफी संख्या में पहुंचे मृतका के परिजनों ने गांव में हंगामा किया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग मौके से गायब मिले। इस संबंध में थाना ऊसराहार पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।  थानाध्यक्ष ऊसराहार नासिर हुसैन का कहना है कि पोस्टमार्टम करवाया गया है। तहरीर के मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें