फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक व कैशियर से लूट, मारपीट

Fri, 28 Aug 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना, इटावा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरैथा पुल व समसपुरा गांव के बीच असलहाधारी बाइक सवार लुटेरों ने बाइक से जा रहे पूर्वांचल बैंक के शाखा प्रबंधक व कैशियर को मारपीट कर लूट लिया।
विज्ञापन


लुटेरे उनके पास से बैग में रखे दस हजार रुपये व बैंक की चाबियां लूट ले गए। लूट के शिकार शाखा प्रबंधक ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि उसे लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।

भरथना क्षेत्र के गांव विरोंधी में पूर्वांचल बैंक की शाखा है। शुक्रवार को शाखा प्रबंधक नागेंद्र सिंह चौहान निवासी कचहरी रोड इटावा व कैशियर राधाकृष्ण निवासी चंपाबाग बाइक से बैंक जा रहे थे।

वह सराय जलाल से मुरैथा होते हुए निकले। जैसे ही दोनों मुरैथा पुल के आगे निकले, तभी तीन बाइकों पर सवार छह युवकों ने उनकी बाइक को ओवर टेक कर रोक लिया। बाइक से उतरे लुटेरों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उनके पास से बैग लूट लिया।
विज्ञापन


लुटेरे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में शाखा प्रबंधक ने वारदात की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नही मिल सका।
उधर, एसएसपी मंजिल सैनी ने एएसपी क्राइम महात्मा प्रसाद को मामले की जांच के निर्देश दिए। एएसपी क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बाद में उन्होंने बैंक जाकर लूट का शिकार हुए नागेंद्र व राधाकृष्ण से मामले की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि लुटेरों की संख्या छह बताई गई है। लुटेरों का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच के अलावा थाने की एक टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें