फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी ने दागीं गोलियां, दो घायल

Mon, 12 Jun 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सिविल लाइन में फायरिंग के बाद घटना स्थल की निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर
विज्ञापन
गली में कार खड़ी होने के विवाद में औरैया के भूमि संरक्षण अधिकारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली लगने से बीचबचाव कर रहे दो लोग घायल हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास के पास सोमवार दोपहर हुई इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे तो अधिकारी और उसका पुत्र मौके से भाग चुके थे। पुलिस ने अधिकारी की पत्नी को हिरासत में लेकर उसके घर पर ताला डाल दिया।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव के सिविल लाइन स्थित आवास के आगे वाली गली में बीना मिश्रा रहती हैं। सोमवार को परिवार के लोग उनके घर आए थे। इन लोगाें ने कार गली में खड़ी कर दी। इसी बीच बीना मिश्रा के घर के सामने रहने वाले भूमि संरक्षण अधिकारी सुरेश चंद्र यादव अपने पुत्र अंकुश यादव के साथ कार लेकर आए। रास्ता बंद देख गाली गलौज करने लगा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बीना के घर परिवार के लोग आए हैं तो अंकुश उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली देने लगा।
आरोप है कि बीना और उनकी पुत्रियों ने मना किया तो अंकुुश ने मारपीट शुरू कर दी। मोहल्ले के लोग बीचबचाव करने लगे। इसी बीच सुरेश यादव ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। पेट में गोलियां लगने से मोहल्ले के हर्षित शर्मा पुत्र स्व. राजीव शर्मा और मोड़ के पास हेयर कटिंग की दुकान किए शाहिद पुत्र हनीफ लहूलुहान होकर गिर पड़े। यह देख पिता-पुत्र कार छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सैफई के मिनी पीजीआई रेफर कर दिया। एसएसपी वैभव कृष्ण, एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरेश यादव की कार कब्जे में ले ली। साथ ही सुरेश की पत्नी को हिरासत में लेकर उसके घर पर ताला डाल दिया। एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें