फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

Sun, 28 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
rohtak daughter rape
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात महिला को घर में अकेला पाकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। महिला के चिलाने पर लोग जगे तो आरोपी मोबाइल, चप्पलें तथा बनियान छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात करीब दस बजे वह अपनी मडै़या में सो रही थी। उसका पति काम से बाहर गया हुआ था। उसकी जिठानी व देवरानी अलग अलग रहती हैं।
विज्ञापन


गांव के दिनेश कुमार ने देखा कि महिला अकेली थी है तो घर में घुस आया। महिला को दबोच लिया। विरोध करने पर उसने डराया धमकाया और दुष्कर्म किया। जब पकड़ छूटी तो वह चिल्लाने लगी। शोर सुनकर पड़ोस की मढ़ैया में रहने वाली उसकी जेठानी और देवरानी दौड़कर आई तो आरोपी मोबाइल, चप्पल व बनियान छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें