फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बाइक में टक्कर मारी, एक मरा, तीन घायल

Sat, 16 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
रुड़की में एक्सीडेंट - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के तकिया तिराहे के पास तेजी से आ रही बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। बस की चपेट में आने से एक लड़की भी घायल हो गई।
विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुरा निवासी विष्णु 25 वर्ष पुत्र केदार अपने साथी बिक्की व विजय के साथ बाइक से  जा रहे थे तभी तकिया तिराहे के पास तेजी से आ रही प्राइवेट बस ने उसकी बाइक में टक्क र मार दी। इस हादसे में विष्णु बस के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि विक्की व विजय घायल हो गए। बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए था। बस ने सड़क के किनारे खड़ी शिखा दुबे को भी चपेट में ले लिया जिससे वह भी घायल हो गई। सूचना पर कोतवाल विनोद यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें