फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरान गिरोह का शिकार हुआ अधेड़

Sat, 16 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती जहरखुरानी का शिकार अधेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के एक वैवाहिक आयोजन में भाग लेकर घर आ रहा व्यक्ति जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार प्रेषण  तक उसे होश नहीं आ सका था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बसखारी थाना अंतर्गत अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर बसखारी बाजार से पहले नित्यक्रिया के लिए निकले लोगों ने एक व्यक्ति को सड़क के किनारे बेहोशी की अवस्था में पड़ा देखा। इससे उनमें सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

इस बीच जानकारी होने पर पहुंची बसखारी पुलिस ने पहले उसे सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तलाशी पर उसकी जेब से मतदाता पहचान पत्र मिला। उसकी पहचान धरमू (55) पुत्र खदेरू निवासी नसीरपुर थाना आलापुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि धरमू दो दिन पूर्व कानपुर स्थित एक रिश्तेदारी में वैवाहिक आयोजन में भाग लेने गया हुआ था। शनिवार को कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन से वह अकबरपुर रेलवे स्टेशन उतरा।

यहां उसने फोन पर अकबरपुर पहुंचने की जानकारी दी थी। यह भी बताया था कि वह एक निजी वाहन से घर आ रहा है। इसके बाद उसका कोई फोन नहीं आया। समाचार प्रेषण तक धरमू को होश नहीं आ सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें