फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकरा इनोवा पलटी , छह घायल

Thu, 05 Jan 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
बकेवर में डिवाडर से टकराकर पलटी इनोवा एवं मौके पर भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिक्सलेन हाईवे पर सराय मिठ्ठे गांव के पास पूनम ढाबा के सामने एक बाइक सवार को बचाने में इनोवा डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी साइड में जा रही बाइक से टकरा गई।  हादसे में बाइक सवार व कार सवार पांच लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। कानपुर के बांसमंडी निवासी प्रभाकर गौर पुत्र प्रभूदयाल गौर अपनी पत्नी रजनी, पुत्र राहुल, पुत्री दीपाली, भतीजे रवि के साथ कानपुर से आगरा जा रहे थे। हाईवे पर पूनम ढाबा के सामने एक बाइक सवार को बचाने में इनोवा डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी साइड में बाइक से जा भिड़ी। इसके बाद इनोवा पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार बकेवर के आजाद नगर निवासी अमित पुत्र अजीज घायल हो गया। वहीं सभी कार सवार भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां रजनी और दीपाली की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें